जवाहरलाल नेहरू के 125वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनके 125वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन भारत की आजादी के लिए संघर्ष करते और प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करते हुए बीता। उन्हें जन्मदिवसर पर श्रद्धांजलि।”

जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था।

भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और वह अंतिम सांस तक इस पद पर रहे।

नेहरू की जन्मतिथि को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493