नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 125वां जन्मदिन मनाया।
पार्टी ने इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार सुबह शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जबकि शाम को नेहरू पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था।
भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे और अंतिम सांस तक इस पद पर रहे।
नेहरू की जन्मतिथि को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath