आगरा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही कार से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार और उसकी बेटे की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे जाम कर दिया।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई।
आगरा निवासी 30 वर्षीय हरपाल की दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम यातायात जाम कर दिया।
दुर्घटना में हरपाल की पत्नी खुशबू (26) और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल आगरा अस्पताल भेजा गया, जहां उनके एक बेटे की मौत हो गई। अन्य तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे जाम कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाबुझा कर हटाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई और लाठीचार्ज किया।
आगरा के एक मोटरसाइकिल चालक ने बताया, “रात आठ बजे के बाद यातायात बहाल हुआ। दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हुए थे।”
dharmpath.com dharmpath