नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नेहरू की जयंती पर उनके स्मारक स्थल शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 में इलाहाबाद में हुआ था और उनका निधन 27 मई, 1964 में हुआ।
सन 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और अपने जीवन के आखिरी क्षण तक इस पद पर रहे।
नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath