फुझोउ (चीन), 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गईं।
मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय सायना ने सेमीफाइनल में चीन की यिहान वांग को 41 मिनट में 21-13, 21-18 से हराया।
यह दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक की 13वीं भिडं़त थी। सायना ने चार और वांग ने 9 बार जीत हासिल की है। इस साल खेले गए तीन आपसी मैचों में सायना विजयी रही हैं।
dharmpath.com dharmpath