जम्मू में सड़क दुर्घटना, 3 मरे

जम्मू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले मे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह दुर्घटना नानक चाक के करीब हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।”

मृतकों में दो महिलाएं व एक पुरुष हैं।

अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493