काबुल, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में सुरक्षा बलों और तालिबान के आतंकवादियों के बीच हुई भिड़ंत में दर्जनों लोग मारे गए।
प्रांतीय राज्यपाल मिर्जा खान राहिमी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राहिमी ने कहा, “सांगिन जिले में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच चल रही लड़ाई में दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।”
सरकार ने हालांकि, अभी तक मरने वाले लोगों का सही आंकड़ा नहीं लगा पाई है।
तालिबान आतंकवादियों ने इस हमले की पुष्टि की है।
हेलमंद प्रांत में पिछले कई दिनों से तालिबान आतंकवादियों को सक्रिय देखा जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath