उप्र : किशोरी ने किया आत्मदाह, एसओ निलंबित

बांदा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के अजनर थाने के खिरियाकलां गांव में छेड़छाड़ से क्षुब्ध एक किशोरी ने आत्मदाह कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में क्षानाध्यक्ष (एसओ) को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी।

महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वजीर अहमद ने बताया कि खिरियाकलां गांव में गुरुवार की शाम फातिमा (16) के साथ गांव के ही विजय राजपूत ने छेड़छाड़ की थी। मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष (एसओ) राजीव यादव आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय नहीं हुए। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया।

एसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. रामयश ने बताया कि आरोपी विजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे आईपीसी की धारा-354 (छेड़छाड़), 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) और पॉस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493