कन्नौज से सपा विधायक अनिल दोहरे के साले राजीव की वर्ष 2006 में नसरापुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनाती हुई थी। छह माह पूर्व राजीव शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने। लगभग छह माह से राजीव प्राथमिक विद्यालय कपूरापुर में कार्यरत थे। जब से कोर्ट का फैसला आया, तभी से राजीव परेशान थे।
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने पर राजीव ने कई सपने देखे थे, जो अब पूरे होते नहीं दिख रहे थे। इसी सदमे के चलते दिवाली की देर रात राजीव ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
राजीव की पत्नी ने बताया कि राजीव कोर्ट के फैसले से टूट गया था। उसकी आर्थिक तंगी उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। दुखी होकर उसने खुदकुशी कर ली।
dharmpath.com dharmpath