उप्र : दुष्कर्म के बाद मासूम की पत्थर से हत्या

झांसी, 14 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के गरौठा थाना अंतर्गत ग्राम ताई में मंदिर गई सात वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पुलिस ने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गरौठा थानांतर्गत ग्राम ताई निवासी आयोध्या की सात वर्षीय मासूम बच्ची अनामिका मंदिर गयी हुयी थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नही लौटी तो उसके माता-पिता को उसकी चिंता सताने लगी और उन्होंने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें अनामिका का शव उनके ही वाड़े में पड़ा हुआ मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस के अनुसार, अनामिका की अज्ञात कारणों से हत्या की गर्द है। फिलहाल मामले की जानकारी कर पुलिस ने हकीकत जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493