प्रख्यात तमिल निर्देशक के.एस. गोपालकृष्णन का निधन

चेन्नई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात तमिल फिल्म निर्माता-निर्देशक के.एस. गोपालकृष्णन नहीं रहे। वह 86 वर्ष के थे।

गोपालकृष्णन के परिजनों ने आईएएनएस को बताया कि उनका शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

उनके परिवार में छह बेटे हैं और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाना है।

सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर गोपालकृष्णन ने जेमिनी गणेशन, शिवाजी गणेशन, के.आर. विजय तथा जयललिता (अब मुख्यमंत्री) जैसे नामी तमिल कलाकारों के साथ काम किया।

निर्देशन के अलावा उन्होंने कई गाने भी लिखे। एक गीतकार के रूप में उन्होंने ‘अमरदीपम’, ‘दीवा पिरावी’ तथा ‘पडिकाढ़ा पनैयर’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया।

वह संवाद लेखक के तौर पर भी मशहूर रहे और उन्होंने ‘पडिकाढ़ा मेढाई’, ‘अन्नाई’ तथा ‘पेर सोलुम अन्नाई’ जैसी फिल्मों के लिए संवाद लिखे।

उनके निर्देशन में बनी कुछ मशहूर फिल्मों में ‘दीवाथिन दीवम’, ‘पेसुम दीवम’, ‘चिट्टी’, ‘पनामा पसामा’ तथा ‘कुर्ती मगन’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493