उप्र में तापमान गिरने के आसार

लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार को सुबह से ही धूप खिली हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव का अनुमान नहीं जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। पूर्वाचल सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हालांकि सुबह हल्के कोहरे का असर नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनमत तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, कानपुर का 19.3 डिग्री, गोरखपुर का 20.3 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493