वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक शिविर स्थल से छह शव बरामद हुए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मृतकों में दो परिवारों के सदस्य शामिल थे, जो एंडरसन काउंटी में शिविर बना कर रह रहे थे। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
शिविर से सातवां व्यक्ति, सिंथिया जॉनसन घटनास्थल से भागने में सफल रहा और उसने अधिकारियों को जाकर सतर्क किया।
काउंटी शेरिफ ग्रेग टेलर के अनुसार, हत्या 14 नवंबर की रात हुई थी।
शिविर स्थल से पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। इसमें 77 वर्षीय जॉनसन और उनकी वयस्क बेटी हन्ना का शव था।
इसके अलावा बाकी बचे हुए शव हन्ना के छह साल के बेटे काडे, हन्ना के प्रेमी थॉमस कैंप और कैंप के दो बड़े बच्चों के शव तलाब के पास मिले हैं।
शेरिफ ग्रेग टेलर ने बताया, विलियम हडसन (33) पर हत्या का आरोप लगाया गया है और वह पुलिस हिरासत में है। वह शिविर स्थल के पास रहता था, जहां यह हादसा हुआ।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शेरिफ ने बताया कि हडसन हिंसक था और अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा था।
टेलर के मुताबिक, एंडरसन काउंटी में यह गंभीर अपराधों में से एक है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath