सीरियाई शरणार्थियों की उच्चस्तरीय सुरक्षा जांच : अमेरिका

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने सोमवार को बताया, “अमेरिका आने वाले इन शरणार्थियों को उच्च स्तरीय सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजारा जाएगा, फिर चाहे ये किसी भी यात्री श्रेणी के क्यों न हों। हमे लगता है कि हम इसे सुरक्षित रूप से कर सकते हैं, जिससे अमेरिका के मूल्य परिलक्षित हों।”

पेरिस में शुक्रवार को हुए हमलों की वजह से अमेरिका के कई गवर्नरों ने सोमवार को सीरियाई शरणार्थियों के देश में प्रवेश को बंद करने की बात कही थी।

उनका मानना है कि आतंकवादी शरणार्थियों के रूप में देश में घुस सकते हैं।

फ्रांस पुलिस के मुताबिक, पेरिस हमलावरों में से एक के पास सीरिया का पासपोर्ट बरामद हुआ था, जिसके बाद यह अनुमान लगाया कि वह शरणार्थी के रूप में देश में घुसा है।

सीरिया संकट की वजह से लाखों की संख्या में सीरियाई लोग मध्य-पूर्वी के देशों और यूरोप में शरण ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आगामी साल में 10,000 सीरियाई शरणार्थियों को देश में जगह देने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493