कोच्चि में दिखाई गई नेपाली फिल्म ‘तान्द्रो’

कोच्चि, 17 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाली फिल्म ‘तान्द्रो’ को सोमवार को यहां ऑल लाइट्स इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में दिखाया गया।

कोच्चि, 17 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाली फिल्म ‘तान्द्रो’ को सोमवार को यहां ऑल लाइट्स इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में दिखाया गया।

यह एक माओवादी सदस्य के जीवन पर आधारित सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने इस पर हैरानी भी जताई।

यह फिल्म ब्लैक हॉर्स पिक्च र्स और माउंटेन रीवर फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म में रामबाबू गुरुंग, सरस्वती चौधरी, मणिराम पोखराल, कमलमणी नेपाल, राजन खतीवाड़ा और बुद्धिराम तमंग जैसे कलाकार हैं।

फिल्म अगले साल 14वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493