नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता अशोक सिंघल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह अपने आप में एक संस्था थे।
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता अशोक सिंघल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह अपने आप में एक संस्था थे।
राजनाथ ने ट्वीट किया, “अशोक सिंघलजी के निधन का सुनकर गहरा दुख पहुंचा। वह श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रकाश स्तंभों में से एक थे।”
राजनाथ ने कहा, “अशोक सिंघलजी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में लगा दिया। पांच दशकों की समाज सेवा ने उन्हें खुद में एक संस्था बना दिया था।”
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के डाक्टर यतिन मेहता ने आईएएनएस को बताया कि 89 साल के हिंदू नेता ने मंगलवार अपराह्न् 2.20 बजे आखिरी सांस ली।
सिंघल को गुर्दे और दिल की बीमारियों की वजह से 13 नवंबर को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath