छत्तीसगढ़ में 2.27 करोड़ आधार कार्ड जारी

रायपुर, 17 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में विशिष्ट पहचान परियोजना (आधार) के तहत अब तक दो करोड़ 26 लाख 92 हजार 255 लोगों को आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में 14 नवंबर की स्थिति में 84 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।

रायपुर, 17 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में विशिष्ट पहचान परियोजना (आधार) के तहत अब तक दो करोड़ 26 लाख 92 हजार 255 लोगों को आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में 14 नवंबर की स्थिति में 84 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।

वर्ष 2015 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या दो करोड़ 70 लाख 14 हजार 896 है। इस वर्ष 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य है। राज्य में आधार पंजीयन का कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से पंजीकृत रजिस्ट्रार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए वर्तमान में 921 आधार पंजीयन केंद्र संचालित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में 19 लाख एक हजार 966 लोगों के, बिलासपुर जिले में 17 लाख 63 हजार 739 लोगों केए दुर्ग जिले में 15 लाख 47 हजार 332 लोगों के जांजगीर-चाम्पा जिले में 15 लाख 26 हजार 484 लोगों के और राजनांदगांव जिले में 14 लाख 69 हजार 405 लोगों के आधार नंबर बनाए जा चुके हैं।

इसी तरह रायगढ़ जिले में 12 लाख 91 हजार 864 लोगों के, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 12 लाख 35 हजार 262 लोगों केए कोरबा जिले में 10 लाख 17 हजार 038 लोगें के, महासमुंद जिले में 10 लाख दो हजार 800 लोगों के आधार कार्ड बन गए हैं।

धमतरी जिले में सात लाख 73 हजार 670 लोगों केए कबीरधाम जिले में सात लाख 29 हजार 312 लोगों केए जशपुर जिले में सात लाख 45 हजार 715 लोगों केए बालोद जिले में सात लाख 71 हजार 121 लोगों केए बेमेतरा जिले में सात लाख 66 हजार 842 लोगों के उत्तर बस्तर, कांकेर जिले में छह लाख 64 हजार 558 लोगों के और गरियाबंद जिले में पांच लाख 75 हजार 592 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं।

बस्तर जिले में छह लाख 74 हजार 914 लोगों केए कोरिया जिले में पांच लाख 92 हजार 725 लोगों के, सरगुजा जिले में छह लाख 94 हजार 682 लोगों के, सूरजपुर जिले में छह लाख 48 हजार 813 लोगों के, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में छह लाख 33 हजार 504 लोगों के, कोंडागांव जिले में चार लाख 77 हजार 982 लोगों के, मुंगेली जिले में पांच लाख 53 हजार 964 लोगों केए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में दो लाख 10 हजार 165 लोगों के, बीजापुर जिले में एक लाख 68 हजार 113 लोगों केए सुकमा जिले में एक लाख 44 हजार 625 लोगों के और नारायणपुर जिले में एक लाख 10 हजार 068 लोगों को आधार नंबर जारी किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में 84 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश की दो करोड़ 70 लाख की आबादी में से अब तक दो करोड़ 27 लाख लोगों के आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई आधार कार्ड निर्माण और विभिन्न योजनाओं से इसे जोड़ने के कार्य की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव ने आधार कार्ड निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के शेष बचे लोगों के आधार कार्ड 31 दिसंबर तक बनाने के निर्देश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493