नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। एक खास शैक्षणिक टीवी चैनल ‘द विंसी लर्निग’ यहां बुधवार को लॉन्च किया गया। इसका लक्ष्य सभी आयुवर्ग के लोगों को मनोरंजक तरीके से शिक्षा देना है और ऐसी सामग्री प्रदान करना है जो बेहतरीन वैज्ञानिक विचारों को समझने योग्य बनाए और उत्सुकता पैदा करे।
यह शैक्षणिक चैनल पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह भारतीय दर्शकों के लिए ज्ञान, विज्ञान और डॉक्यूमेंटरी आधारित कार्यक्रम पेश करेगा।
द विंसी लर्निग ‘द विंसी मीडिया जीएमबीएच’ और ‘क्विंटिलयन मीडिया प्रा. लि.’ (द क्विंट) के बीच संयुक्त उद्यम के तौर पर भारतीय बाजार में प्रवेश कर रहा है।
द विंसी लनिर्ंग के प्रबंध निदेशक मोहित आनंद ने आईएएनएस को बताया, “क्विंट के साथ सहभागिता करके हमें गर्व है। चैनल का प्रसारण बुधवार से होगा।”
चैनल में भौतिकी से लेकर, रसायन विज्ञान, इतिहास और प्रकृति के विविध विषयों पर कार्यक्रम दिखाए जाएंगे, जिसमें जटिल विषयों को मनोरंजक तरीके से समझाया जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या इसके लिए किसी लोकप्रिय चेहरे को लिया जाएगा, द क्विंट की संस्थापक और सीईओ रितू कपूर ने कहा, “फिलहाल हमें इसकी जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि हमारा काम ही बोले।”
dharmpath.com dharmpath