बिहार की हार त्रिपुरा में भाजपा पर असर डालेगी : कांग्रेस

अगरतला, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख बिराजित सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा में पराजय के बाद, त्रिपुरा में नौ दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित होगा।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई भी सदस्य नहीं है, जिससे भाजपा ‘त्रिपुरा में न के बराबर है’। बिहार में भाजपा की हार का असर राज्य में भी पड़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष का यह बयान एक मूर्खतापूर्ण बयान है, जिसमें उन्होंने कहा है नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े न करे और भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करे।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता ने कांग्रेस से स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवार न खड़ा करने के लिए कहा था, ताकि वह सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को हरा सकें।

अगरतला नगर निगम के चुनाव में, वाम मोर्चा, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और छोटे दल मैदान में हैं। राज्य में 13 नगरपालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493