लखनऊ, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। वैश्विक स्तर पर आईएस और दूसरे आतंकवादी संगठनों द्वारा किए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ राजधानी के उमेला शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में शुक्रवार को आसफि मस्जिद में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मजलिसे उलमाये हिन्द के पदाधिकारी फराज नकवी ने बताया कि मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में 20 नवंबर को आसफि मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन होगा।
मौलाना कल्बे जवाद ने भारत के सभी मुसलमानों से अपील की है कि वह हर जगह जूमे की नमाज के बाद आईएस के वैश्विक आतंकवाद और अमानवीय हरकतों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्र्दशन करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन की सभी शाखाएं अन्य जिलों में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करंेगी और सभी आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ प्र्दशन करेगी।
dharmpath.com dharmpath