नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अफसरों से कहा कि वे आम आदमी को सामथ्र्यवान बनाने पर जोर दें।
आईपीएस के करीब 100 प्रशिक्षु अफसरों से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा कि वर्दी शक्ति का प्रतीक है और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शक्ति का इस्तेमाल वे आम लोगों को शक्तिसंपन्न बनाने में करेंगे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी ने कहा, “आपको देश के लिए काम करने का सुनहरा अवसर मिला है और आपकी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।”
इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath