मोदी ने इंदिरा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “इंदिरा जी को जयंती पर श्रद्धांजलि।”

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एकमात्र संतान थीं।

वह 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक अपनी हत्या होने तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493