इजरायली संसद ने 2015-2016 के बजट को मंजूरी दी

तेल अवीव, 19 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल की संसद ने रात भर चली लंबी बहस के बाद गुरुवार को 2015-2016 के बजट को मंजूरी दे दी।

तेल अवीव, 19 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल की संसद ने रात भर चली लंबी बहस के बाद गुरुवार को 2015-2016 के बजट को मंजूरी दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बजट 61-59 के बेहद कम मतों के अंतर से पारित हुआ। विपक्ष ने बजट को मंजूर होने से रोकने के लिए काफी प्रयास किए।

2015 के लिए 329.5 अरब शेकेल (करीब 84 अरब डालर) और 2016 के लिए 343.3 अरब शेकेल के बजट को मंजूरी दी गई।

बजटीय घाटा 2.9 फीसदी रखा गया है जो देश के केंद्रीय बैंक के गवर्नर द्वारा सुझाए गए 2.5 फीसदी से अधिक है। गवर्नर का कहना है कि अधिक बजट घाटा वित्त बाजार को खतरे में डाल सकता है।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय का बजट 1.7 अरब शेकेल बढ़ाया गया है। इसमें 20 करोड़ शेकेल अरब समाज के अंदरूनी अपराधों से निपटने पर और 4 करोड़ शेकेल पूर्वी जेरूसलम में पुलिस बल बढ़ाने पर खर्च होंगे।

वित्त मंत्री मोशे काहलोन ने बजट का स्वागत किया और कहा कि यह इजरायली अर्थव्यवस्था और समाज के बुनियादी मुद्दों से जुड़ा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493