आगरा : सार्वजनिक शौचालयों की मांग उठी

आगरा, 19 नवंबर (आईएएनएस)।ताजमहल वाले शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय की जरूरत है, जिससे भारत के शीर्ष पर्यटन स्थल में खुले में शौच की समस्या खत्म हो सके।

कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा, “यहां गुरुवार को एक विश्व शौचालय दिवस समारोह में वक्ताओं द्वारा मांग की गई। शौचालय विशेष रूप ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास होने चाहिए। दर्जन से अधिक स्मारक शहर भर में हैं। आगरा में आधुनिक शौचालयों की जरूरत है।”

उन्होंने बताया कि स्मारकों में सार्वजनिक शौचालय का ठीक से रखरखाव नहीं है। वहीं मथुरा के हालात भी कुछ अलग नहीं हैं।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को एक ज्ञापन में कहा गया, मथुरा में कार्यकर्ता पवन गौतम ने करोड़ों तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय की मांग की है, जो यहां घूमते आते हैं।

कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि गोवर्धन और वृंदावन में तीर्थयात्रियों के लिए शायद ही कोई सार्वजनिक शौचालय होंगे।

वृंदावन संयोजक जगन्नाथ पोद्दार के मित्र ने कहा, “आप देखेंगे कि पुरुष, महिलाएं और बच्चे सड़कों पर सहज हैं। नगर पालिका समस्या से निपटने में विफल रही है। यह गंभीर समस्या है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।”

कार्यकर्ता श्रवण कुमार सिंह ने कहा, “सरकारी निकायों ने मौजूदा शौचालयों को बनाए रखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है और यह नए शौचालयों को न खोलने का मुख्य कारण है, लेकिन हमें सार्वजनिक शौचालयों को अच्छी तरह बनाएं रखने की जरूरत है।”

सामाजिक कार्यकर्ता अंशु पारीक ने महिलाओं के लिए शौचालय की कमी के कारण अफसोस जताया।

उन्होंने कहा, “गंदे शौचालय बीमारियों के घर हैं। समय बदल गया है। मुख्य रूप से ग्रामीणों में भी जागरूकता आ रही है और इस मामले में अब वे भी शहरी बन रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “लोगों को इसके लिए खुद को तैयार करने और मानसिकता बदलने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493