नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सातवें वेतन आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मूल वेतन में 16 फीसदी वृद्धि करने की सिफारिश की।
वेतन आयोग ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंप दी।
आयोग ने कई अन्य भत्ते भी बढ़ाने की सिफारिश की है।
सिफारिश यदि लागू होती है तो उसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा।
सिफारिश लागू होने के लिए एक जनवरी 2016 की तिथि तय की गई है।
केंद्र सरकार हर 10 वर्ष पर वेतन की समीक्षा करती है। आम तौर पर राज्य सरकारें भी थोड़ा-बहुत संशोधन के साथ इसे लागू करती हैं।
dharmpath.com dharmpath