धार, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी को खाद की दुकान का लाइसेंस जारी किए जाने के एवज में बतौर रिश्वत तीन हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया।
इंदौर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, एक व्यापारी अनोखी लाल ने शिकायत की थी कि खाद दुकान का लाइसेंस देने के एवज में प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी रमेश चंद ठाकुर ने उससे तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने धार में ठाकुर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामला दर्ज कर कृषि अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath