यह पुस्तक हू की 100वीं जयंती के अवसर पर 20 नवंबर को उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में लोकार्पित की जाएगी।
प्रकाशक ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि इस पुस्तक में हू के 1952 से 1986 के बीच दिए भाषणों को संकलित किया गया है, जिनका किसी भी रूप में प्रकाशन पहली बार किया जा रहा है।
वक्तव्य में कहा गया है कि पुस्तक में चीन के विकास को लेकर हू के विचारों को समाहित किया गया है तथा हू के ‘महान चरित्र और उनकी स्पष्ट कार्य पद्धति’ को उद्धृत किया गया है।
वक्तव्य में आगे कहा गया है कि हर क्षेत्र के लोग हू के विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं और सीख सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath