हैदराबाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शुक्रवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शुक्रवार सुबह कार और बस के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।
यह सड़क दुर्घटना मेट्टाकुरावापल्ली के पास हुई, जब एक कार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस ने टक्कर मार दी। कार में पांच लोग सवार थे। मरने वालों में तीन महिलाएं और चार साल की एक बच्ची शामिल है।
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। कार के अचानक पलट जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। यह हादसा तल्लुरु के नजदीक हुआ।
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक कार के पलट जाने से हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत को गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath