नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत सामंता पॉवर ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान में भारत के योगदान की प्रशंसा करते हुए इस तरह के अभियानों में महिलाओं की अधिक से अधिक भूमिका की आवश्यकता जताई।
उन्होंने कहा कि शांति अभियानों में सबसे अधिक शांति सैनिकों का योगदान भारत ने दिया है।
पॉवर यहां वीमेन इन द वर्ल्ड सम्मेलन में कहा कि महिलाओं को शांति अभियान में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन इस बारे में सिर्फ कहने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ऐसा करना होगा।
उन्होंने कहा, “हमें ऐसा करने की जरूरत है। हर समय शांति की एक प्रक्रिया की शुरुआत होती है, महिलाओं की भूमिका केवल नाममात्र की होती है।”
पॉवर ने भारत के सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, “सूचना का अधिकार बेहद शक्तिशाली कानून है।” पॉवर ने कहा कि सूचना न देने वाले अधिकारियों को दंडित करना कानून में एक महत्वूर्ण प्रावधान है।
dharmpath.com dharmpath