कुआलालंपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया और सिंगापुर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंच गए।
यहां वह 13वें दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान)-भारत शिखर सम्मेलन और 10वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इन शिखर सम्मेलनों के अतिरिक्त वह विभिन्न देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात और बातचीत भी करेंगे।
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से भी उनकी द्विपक्षीय बातचीत होगी।
सिंगापुर में वह प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और राष्ट्रपति टोनी तान से मुलाकात करेंगे।
मलेशिया और सिंगापुर में वह यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
मोदी मंगलवार (24 नवंबर) की रात भारत लौटेंगे।
dharmpath.com dharmpath