कुआलालंपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने शनिवार को यहां आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संघ) शिखर सम्मेलन से इतर अपने चीनी समकक्ष ली केकियांग से मुलाकात की।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “बहुपक्षीय वार्ताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात। प्रधानमंत्री मोदी अपने चीनी समकक्ष ली केकियांग से मिले।”
मोदी 13वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शिरकत करने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे। वह मलेशिया और सिंगापुर की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।
प्रधानमंत्री 24 नवंबर की रात स्वदेश लौटेंगे।
dharmpath.com dharmpath