कोल ने ट्विटर पर निकाली लेमर पर भड़ास

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी हस्ती कोल कर्दशियां ने प्रशंसकों द्वारा शादी की कसमों का ‘मान’ न रखने के आरोप लगाए जाने के बाद ट्विटर पर अपने बीमार पति व बास्केटबॉल खिलाड़ी लेमर ओडोम के खिलाफ मोर्चा खोला।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, आलोचकों ने पिछले दिनों कोल की यह कहते हुए आलोचना की थी कि उन्हें अपने मौजूदा प्रेमी जेम्स हार्डन और बीमार पति लेमर में से किसी एक को चुनना चाहिए।

कोल के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, “आप हार्डन के साथ नहीं रह सकतीं और आप अब भी शादीशुदा हैं। किसी एक को चुनना होगा।”

इसके जवाब में एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “अच्छा या बुरा, बीमार या स्वस्थ, आखिरी सांस तक साथ रहें। मैं आपके साथ हूं।”

कोल ने इन ट्वीट को हल्के में न लेते हुए जवाब दिया, “आपको यह बात उस पुरुष को कहनी चाहिए, जो शादी की कसमों के खिलाफ गया। अपने गिरेबां में झांको।”

एक अन्य ट्वीट में कोल ने पुष्टि की कि लेमर से तलाक लेने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने लिखा, “तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इसका मतलब यह नहीं कि मैं बीमारी में उनका साथ नहीं दूंगी। मैंने यह साबित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493