हॉस्टन में शुरू हुई 2015 विश्व भारोत्तोलन चैंम्पियनशिप

यह टूर्नामेंट हॉस्टन में अगले नौ दिनों तक चलेगा।

अमेरिका पिछले चार दशकों में पहली बार इस तरह की चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 100 देशों के 600 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें 15 एथलीट चीन से हैं, जो पुरुषों के आठ और महिलाओं के सात वर्गो में हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट का समापन 28 नवंबर को होगा और 2016 रियो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भेजी जाने वाली प्रविष्टि के लिए 2014 की प्रतियोगिता के साथ 2015 की प्रतियोगिता के परिणाम देखें जाएंगे।

हाल ही के सालों में भारोत्तोलन में वैश्विक तौर पर अग्रणी रहे चीन ने इस प्रतियोगिता में अपने आठ पुरुषों और सात महिलाओं को भेजा है।

अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के अधिकारियों ने गुरुवार को कार्यकारी बोर्ड सत्र में अगले साल ओलंपिक खेलों में बुल्गेरिया को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाने की घोषणा की।

पहला विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 1891 में लंदन में आयोजित किया गया था, लेकिन यह औपचारिक समारोह नहीं था। 1896 में एथेंस में पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के बाद यह औपचारिक हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493