नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। खेल सामग्री बनाने वाली अग्रणी कम्पनी एडिडास ने एफसी बायर्न यूथ कप इंडिया 2016के तीसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा की है।
नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। खेल सामग्री बनाने वाली अग्रणी कम्पनी एडिडास ने एफसी बायर्न यूथ कप इंडिया 2016के तीसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा की है।
यह अंडर-16 सेवन ए साइड इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट है और इसमें दिल्ली, मुम्बई और बेंगलुरू के स्कूलों की शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी।
इसमें विजेता बनकर सामने वाली टीम को मई 2016 में म्यूनिख में होने वाले वर्ल्ड फाइनल्स में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।
इसके अलावा विजेता टीम के खिलाड़ियों को ऐतिहासिक आलियांस एरेना में जर्मन लीग मैच देखने का मौका मिलेगा।
आयोजकों ने कहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत जनवरी के मध्य में होगी और इसका समापन 14 फरवरी को होगा।
dharmpath.com dharmpath