मीरपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा के टखने में चोट लगी है।
मीरपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा के टखने में चोट लगी है।
मुर्तजा को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच के दौरान चोट लगी। मुर्तजा ने हालांकि कहा है कि उनकी चोट गम्भीर नहीं है।
बीडीन्यूज24 ने मुर्तजा के हवाले से लिखा है, “कोई गम्भीर चोट नहीं है। चिंता की बात नहीं है।”
बीते कुछ सालों से मुर्तजा का करियर चोट के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है।
मुर्तजा ने कहा कि उनके टखने में मोच है और वह दो दिन आराम के बाद अभ्यास शुरू कर देंगे।
dharmpath.com dharmpath