प्रांत की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे लगाया गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा।
रात में यातायात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सेंस के घरों से ‘अनधिकृत हथियार और फर्जी दस्तावेज’ जब्त किए जाने के बाद लिया गया। इस अभियान के तहत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद आपातकाल घोषित कर दिया। इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई, जबकि 352 घायल हो गए।
इस बीच, फ्रांस की सीनेट ने आपातकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने से संबंधित विधेयक शुक्रवार को पारित कर दिया। सीनेट की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके पक्ष में 336 वोट और विपक्ष में 12 वोट पड़े।
फ्रांस की नेशनल एसेम्बली ने गुरुवार को ही यह विधेयक पारित कर दिया था।
फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने शनिवार को सीनेटरों को बताया कि आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से अब तक 793 छापेमारी अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें 174 हथियार जब्त किए गए और 164 संदिग्ध लोगों को नजरबंद किया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath