बाल कलाकार के साथ अभिनय चुनौतीपूर्ण : अनुपम

टोरंटो, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर का मानना है कि टेलीविजन धारावाहिक ‘द हेड हंटर्स कॉलिंग’ में बाल-कलाकार मैक्सवेल जेनकींस के साथ अभिनय करना चुनौतीपूर्ण है।

मैक्सवेल जेनकींस टेलीविजन श्रृंखला ‘सेंस 8’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं।

अनुपम ने मैक्सवेल जेनकींस के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।

अनुपम ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “मैक्सवेल जेनकींस8 के साथ अभिनय चुनौतीपूर्ण था। वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं।”

मैक्सवेल जेनकींस ने कहा कि अनुपम दुनिया में अच्छे लोगों में से एक हैं और 60 वर्षीय अभिनेता के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

मैक्सवेल जेनकींस ने ट्विटर पर लिखा, “अनुपम खेर दुनिया के अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं।”

उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।”

अनुपम वर्तमान में टोरंटो में ‘द हेड हंटर्स कॉलिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड बटलर भी प्रमुख भूमिका में हैं। भारतीय अभिनेता अनुपम खेर कथित तौर पर एक भारतीय मूल के अमेरिकी बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493