उप्र : युवक की पत्नी जेवर व रुपये लेकर फरार

पीड़ित युवक रात को ड्यूटी पूरी कर जब घर लौटा तो पत्नी नहीं थी, जेवर और रुपये भी नहीं थे। उसने पत्नी और फिर ससुराल में फोन लगाया, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक मूलत: गाजीपुर का रहने वाला है। वह नोएडा में एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। वह करीब एक साल पहले अपनी पत्नी को भी ग्रेटर नोएडा ले आया और स्वर्ण नगरी में किराये के कमरे में रहने लगा।

रोज की तरह वह शुक्रवार को ड्यूटी चला गया और जब रात को घर पहुंचा तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी मिली। अंदर गया तो देखा कि घर का सारा सामान गायब है। नकदी, जेवर व अन्य सामान साफ था।

युवक को पहले अंदेशा हुआ कहीं बदमाश लूटपाट कर उसकी पत्नी का अपहरण कर तो नहीं ले गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की तो पत्नी की लिखी एक पर्ची मिली, जिस पर सामान समेत घर से जाने की बात थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493