बुंदेसलीगा में बायर्न ने श्हाल्के को 3-1 से हराया

बर्लिन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा में श्हाल्के को 3-1 से हराते हुए शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

बुंदेसलीगा के ही 13वें राउंड के एक अन्य मैच में वीएफएल वोल्फ्सबर्ग ने एसवी वेर्डर ब्रेमेन को 6-0 से रौंद दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शनिवार को हुए मुकाबले में मध्यांतर तक श्हाल्के, बायर्न को रोके रखने में कामयाब रहा। लेकिन मध्यांतर के बाद बायर्न ने आक्रामक वापसी की।

बायर्न के लिए डेविड अलाबा ने नौवें मिनट में ही पहला गोल कर दिया। हालांकि 17वें मिनट में लेरॉय सेन ने श्हाल्के को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

मध्यांतर के बाद लेकिन बायर्न के लिए अर्जेन रोब्बेन के पास पर मार्टिनेज ने 69वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया।

थोड़ी ही देर बाद थॉमस म्यूलर ने शानदार लो शॉट पर गोल कर बायर्न को विजयी बढ़त दिला दी।

वहीं शनिवार को हुआ दूसरा मैच बिल्कुल एकतरफा रहा। मैच के 12वें मिनट में ब्रेमेन के डिफेंडर एलेजांद्रो गैल्वेज वोल्फ्सबर्ग के क्रिस्टियन ट्राएस्क के क्रॉस को रोकने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर बैठे।

ब्रेमेन के लिए मैक्स क्रूज ने 44वें और 87वें मिनट में दो गोल किए, जबकि पुर्तगाल के वीरिन्हा ने 56वें मिनट में, फ्रांस के जोसुआ गुइलावोगुई ने 67वें मिनट में और नीदरलैंड्स के बास दोस्त ने 78वें मिनट में एक-एक गोल दागे।

सत्र का सातवां जीत हासिल कर वोल्फ्सबर्ग अंकतालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गया, जबकि ब्रेमेन आठवीं हार के साथ 14वें पायदान से ऊपर नहीं उठ सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493