मोदी 15 दिसंबर को केरल में

कारसगोड (केरल), 23 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को केरल दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला केरल दौरा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वी. मुरलीधरन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मोदी कोल्लम में राज्य के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री आर. शंकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शंकर 1962 से 1964 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

शंकर केरल में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी थे।

उन्हें श्री नारायण धर्म परिपालन योगम (एसएनडीपी) को हिंदू एज्हावा समुदाय के एक सशक्त सामाजिक संगठन के रूप में परिवर्तित करने के लिए ज्यादा जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493