नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हाकी इंडिया (एचआई) ने मलेशिया में आयोजित जूनियर एशिया कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एचआई ने सोमवार को इसकी घोषणा की। खिलाड़ियों के अलावा कोचों और सहायक दल के सदस्यों को 50 हजार रुपये मिलेंगे।
भारत ने रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 6-2 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया था।
एचआई ने आठ देशों के इस टूर्नामेंट में दो हैट्रिक के साथ कुल 15 गोल करने वाले हरमनप्रीत सिंह औ सबसे अच्छा गोलकीपर चुने गए विकास दहिया को अलग से एक-एक लाख का पुरस्कार देने का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath