नोम पेन्ह, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कम्बोडिया के पूर्वी केट्री प्रांत में एक शवयात्रा में नकली शराब पीने से कम से कम दो कम्बोडियाई ग्रामीणों की मौत हो गई और 44 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, साम्बो जिले के पुलिस प्रमुख बुन छोयुन ने कहा कि दो महिलाओं सहित पीड़ितों ने नकली शराब पी और अगले दिन वे बीमार पड़ गए।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “उनके लक्षण समान थे। थकान, चक्कर, जी मिचलाना और आंखों में जलन।”
पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति की अस्पताल में शनिवार को और दूसरे व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई।
बुन के मुताबिक, सोमवार तक अस्पताल में दाखिल 44 ग्रामीणों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुन ने कहा कि दूषित शराब के नमूनों की जांच की जा रही है, लेकिन चिकित्सकों को संदेह है कि शराब में काफी मात्रा में इथेनॉल था।
प्रांत में पिछले नवम्बर में चावल की बनी घरेलू शराब पीने से छह कम्बोडियाई नागरिकों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath