जम्मू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्रद्धालुओं को लेकर माता वैष्णो देवी के मंदिर जा रहा एक हेलीकॉप्टर सोमवार को जम्मू में कटरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों में हेलीकॉप्टर का पायलट भी शामिल है। हादसा रियासी जिले में हुआ। पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसकी संभावना तलाश की जा रही है कि दुर्घटना में किसी की जान बची है या नहीं।
dharmpath.com dharmpath