नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज टेलीविजन पर एक नया हास्य धारावाहिक ‘वी आर बियर्स’ लेकर आ रहा है।
इसका प्रसारण इस सप्ताह के अंत में शुरू होगा। इस शो की कहानी जो तीन भालुओं के इर्द-गिर्द घूमती है और ये तीनों भाई हैं।
एक बयान में कहा गया है कि ग्रिजली, पांडा और आइस बियर नाम के तीन भालू हैं और इस शो के जरिए मानव समाज में जाने के लिए उनके द्वारा किए गए अजीबों-गरीब प्रयासों को दिखाया जाएगा।
काटरून नेटवर्क ने 1955 में भारत में अपना पहला कदम रखा था और वह वर्तमान में अपनी सफलता की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
नए धारावाहिक का प्रसारण रविवार से होगा।
dharmpath.com dharmpath