चेन्नई के उपनगर में अचानक बाढ़ से परेशानी बढ़ी

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में बारिश में कमी के बावजूद कांचीपुरम जिले के एक उपनगर सुनांबु कोलथुर में सोमवार सुबह अचानक आई बाढ़ से वहां के निवासी हतप्रभ हैं।

एक निवासी ने कहा कि बाढ़ के कारण कुछ लोगों को अपने सगे-संबंधियों के घरों में शरण लेनी पड़ी है।

एक आईटी कंसल्टेंट जेन्सन मैथ्यू ने आईएएनएस से कहा, “कल रात तक इलाके में अधिक जलभराव की स्थिति नहीं थी, वस्तुत: इलाके में जमा जलस्तर में कमी देखी जा रही थी। लेकिन आज (सोमवार) सुबह अपने इलाके में पानी के बहाव को देखकर हम हतप्रभ हैं।”

इसी इलाके में एक अपार्टमेंट में भूतल पर रहने वाले आईटी कंपनी में कार्यरत जी.हरिकिशन ने भी मैथ्यू के सुर में सुर मिलाया।

हरिकिशन ने कहा, “मैं आज अपने संबंधी के घर में शिफ्ट करने जा रहा हूं। अभी जलस्तर घुटने तक है, जिसमें बारिश के साथ और वृद्धि होगी। इलाका जलमग्न हो जाएगा।”

बीते कुछ सप्ताह से हो रही बारिश के कारण तमिलनाडु के चार जिलों-कुड्डालोर, चेन्नई, कांचीपुरम व तिरूवल्लुर-में बाढ़ की स्थिति है।

मुख्यमंत्री जे.जयललिता के मुताबिक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 169 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493