हैदराबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) तेलंगाना में वारंगल संसदीय सीट पर अपना कब्जा बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ रही है। टीआरएस उम्मीदवार मंगलवार सुबह शुरू हुई उप-चुनाव की मतगणना के शुरुआती चरणों में बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
वारंगल संसदीय सीट के लिए हुए उप-चुनाव की मतगणना जारी है।
टीआरएस के पासुनुरी दयाकार तीसरे दौर की मतगणना में एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो मुख्य उम्मीदवार दूसरे एवं तीसरे स्थान पर बहुत पीछे चल रहे हैं।
दयाकार ने पहले चरण में बढ़त बनाई और सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों की मतगणना में साफ बढ़त बनाई।
मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।
शनिवार को हुए उप-चुनाव में 15 लाख में से करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
श्रीहरि को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद यह सीट खाली थी, जिसके कारण यहां उप-चुनाव जरूरी हो गया था।
2014 के चुनाव में श्रीहरि ने 3.92 लाख मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath