ऑप्टीमस, विस्ट्रॉन भारत में दूरसंचार इकाइयों में करेगी निवेश

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कंपनी ऑप्टीमस इंफ्राकॉम देश में दूरसंचार उत्पाद विनिर्माण संयंत्र में 20 करोड़ डॉलर निवेश करने के लिए ताईवान की डिजाइन विनिर्माण कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी कर रही है।

दोनों कंपनियों ने मंगलवार को जारी एक साझा बयान में कहा, “स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट उपकरण जैसे दूरसंचार उत्पादों की बढ़ती भारतीय और वैश्विक मांग पूरी करने के लिए अगले पांच साल में साझेदार कंपनियां रणनीतिक रूप से अवसंरचना, प्रौद्योगिकी और प्रणाली में 20 करोड़ डॉलर निवेश करेंगी।”

बयान के मुताबिक, इस संयुक्त उपक्रम परियोजना से अगले पांच साल में 15 हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिल सकती है।

ऑप्टीमस इंफ्राकॉम के प्रबंध निदेशक रविंदर जुत्सी ने कहा, “हम अगले तीन साल में देश में तीन प्रमुख थर्ड पार्टी विनिर्माताओं में शामिल होना चाहते हैं। डिजाइन, विनिर्माण, वितरण, रिटेल और बिक्री बाद की सेवा में हमारी साझा विशेषज्ञता से भारत में ब्रांडों के लिए संपूर्ण समाधान मिलेगा।”

विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी रॉबर्ट ह्वांग ने कहा, “वैश्विक आईसीटी क्षेत्र में हमारी विशेषता और हमारी साझेदार की स्थानीय बाजार की समझ से हम भारतीय प्रौद्योगिकी बाजार का विकास करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493