वीडियो में आतंकवादी ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ चिल्ला रहे हैं। वे सीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत लताकिया में लड़ाई लड़ रहे हैं, जहां रूसी विमान गिरा।
वीडियो में पीठ के बल पड़े गंभीर रूप से घायल कथित पायलट की तरफ कैमरा कर एक आतंकवादी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि रूसी पायलट को 10वीं ब्रिगेड ने पकड़ा है।
ट्विटर पर जारी 20 सेकंड के वीडियो के मुताबिक, आतंकवादियों ने कहा कि पायलट की मौत हो चुकी है।
इससे पहले मंगलवार को तुर्की के दो एफ-16 विमानों ने रूस के एसयू-24 विमान को मार गिराया। तुर्की की सेना ने यह कार्रवाई विमान के पायलट द्वारा तुर्की की हवाई सीमा का पांच मिनट में 10 बार उल्लंघन किए जाने के बाद की। इसके पहले पायलट को बार-बार आगाह किया गया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि निशाना बनाए गए विमान के पायलट ने पैराशूट से छलांग लगाई थी।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एसयू-24 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की।
dharmpath.com dharmpath