दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बदली और हल्का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारता मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्का कुहासा रहा। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। “

दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493