लंदन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी ने पिछले साल की तुलना में इस साल 2.31 करोड़ पाउंड (3.48 करोड़ डॉलर) के नुकसान की घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लंदन क्लब ने मंगलवार को बताया कि चेल्सी ने 31.43 करोड़ पाउंड (4.74 करोड़ डॉलर) के राजस्व का रिकार्ड दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 55 लाख पाउंड (83 लाख डॉलर) कम है।
चेल्सी के अध्यक्ष ब्रुसे बक ने अपने बयान में कहा, “चेल्सी फुटबाल क्लब एफएफपी के आज्ञापालन में हमारे इरादों में खरा उतरा है और पिछले वित्तीय सालों में हमारा लक्ष्य नियमों का पालन करने वाले सबसे बेहतर क्लबों में से एक बनना रहा, जो हमने हासिल किया है।”
चेल्सी के मालिक और रूसी अरबपति रोमान अब्रामोविक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष के दौरान क्लब का राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने जापान की योकोहोमा कंपनी की बेहतरीन साझेदारी के लिए धन्यवाद भी किया।
जापानी कंपनी प्रतिवर्ष क्लब को करीब 4 करोड़ पाउंड (6.03 करोड़ डॉलर) की मदद देती है।
dharmpath.com dharmpath